सिद्धार्थनगर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 साल में पीएम मोदी ने विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है, कांग्रेस के लोग कहते है कि मोदी आएगा तो मुसलमान खत्म हो जायेगा, मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण पार्टी कोई है तो वह कांग्रेस और उनकी सहयोग पार्टियां है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कि इतनी संवेदना मर गई थी कि वह पूर्व मुख्य कल्याण सिंह के निधन के उपरांत उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने नही गए और जब एक माफिया मुख्तार अंसारी की मौत होती है तब वह शोक संवेदना व्यक्त करने उसके घर पहुंच जाते है। सपा तुस्तीकरण की राजनीति करती है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में आई है देश को गर्त में डालने का कार्य किया है। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टचार के आकंठ में डूबी रहती है, प्रदेश में जब जब सपा की सरकार बनी है तब तब इस सरकार ने गुंडई और अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है: अनुराग ठाकुर
