• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

Writer D by Writer D
29/03/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chaitra Purnima

Chaitra Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। साल में 12 पूर्णिमा पड़ती है। हर एक पूर्णिमा का अपना एक अलग महत्व है, लेकिन चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि बहुत विशेष मानी जाती है, क्योंकि चैत्र मास की पूर्णिमा हिंदू नववर्ष की प्रथम पूर्णिमा होती है। यही नहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस पावन दिन पर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था।

हनुमान जी का जन्म होने के कारण इस दिन का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। वहीं पूर्णिमा के दिन स्नान-दान किया जाता है। इस दिन स्नान दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस साल पूर्णिमा की यह तिथि 1 और 2 अप्रैल दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल कि पूर्णिमा का व्रत, पूजा और स्नान-दान करना कब सही रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा किस दिन मनाई जाएगी? साथ ही जानते हैं पूजा का समय।

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) कब है?

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) की तिथि 01 अप्रैल बुधवार को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी। इस पूर्णिमा तिथि का समापन 02 अप्रैल गुरुवार को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए इस साल चैत्र पूर्णिमा 02 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसी दिन पूर्णिमा की पूजा और स्नान-दान किया जाएगा।

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) की पूजा का मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) पूजा विधि

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के टदिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

मंदिर की सफाई कर एक चौकी पर बिछाकर लाल कपड़ा बिछाएं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें। धूप, दीप नैवेद्य आदि अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें।

पंचामृत, केले और पंजीरी का भोग लगाएं। कथा का पाठ करें। मंत्रों का जप करें।

लोगों में प्रसाद बांटे। मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।

Tags: Chaitra Purnima
Previous Post

29 मार्च का राशिफल: क्या कहता है आपका आज का सितारा?

Writer D

Writer D

Related Posts

Horoscope
धर्म

29 मार्च का राशिफल: क्या कहता है आपका आज का सितारा?

29/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
Ayodhya
Main Slider

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026

यह भी पढ़ें

Justin Trudeau

कनाडा रवाना हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो, इस वजह से दो दिन से दिल्ली में थे

12/09/2023
यूपी विधानसभा उपचुनाव UP Assembly by-election

यूपी विधानसभा उपचुनाव : 9 अक्तूबर से नामांकन शुरू, आयोग ने जारी की गाइडलाइन

08/10/2020
Multani Mitti

करवा चौथ के दिन चेहरे को दें इंसटेंट निखार, ऐसे बनाएं फेस पैक

09/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version