Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1192 लोगों का चालान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1192 लोगों का आज ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

उपद्रवियों ने बारात पर धावा बोल कर बरातियों को पीटा, मचा भगदड़

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 342 ,तीन सवारी बैठाने पर 26 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 324 और गलत दिशा में चलने वाले 84 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 88 लोगों का चालान किया गया।

इसके अलावा अन्य मामलों में 120 से अधिक लोगों के चालान किए गये।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर तीन लाख 33 हजार 600 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

Exit mobile version