Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज झारखंड को मिलेगा नया सीएम, चंपई सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Champai Soren

Champai Soren

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंपई सोरेन (Champai Soren) को राजभवन में 12:30 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

श्री सोरेन (Champai Soren) राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में रघुवर दास को छोड़कर कोई मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया । वैसे अलग-अलग अवधियों को जोड़कर सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अर्जुन मुंडा के नाम दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने कल देर रात झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) को को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था।

हेमंत सोरन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन बन सकते हैं अगले CM

हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इसी के कारण चंपई सोरेन को झामुमो गठबंधन विधायक दल का नया नेता चुना गया।

Exit mobile version