Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चंपावत उपचुनाव: पुष्कर सिंह धामी 40 हजार वोट से आगे, कांग्रेस को मिले 2189 वोट

cm dhami

cm dhami

देहारादून। चंपावत विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव (Chmpavat by-election) की मतगणना शुक्रवार को शुरू हो गई। अभी तक के रुझान में भाजपा के उम्मीदवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने निटकटम प्रतिद्वंद्वी से निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। उत्तराखंड के चंपावत में 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। धामी 40384 वोटों से आगे चल रहा है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 2189 वोट मिले हैं।

जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में उपचुनाव की मतगणना चल रही है। रीठासाहिब के तलाड़ीपिनाना बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को पहले राउंड में 393, कांग्रेस को 20, दूसरे राउंड में धामी को 3545, वोट और कांग्रेस को 148 मत मिले । तीसरे राउंड के बाद भाजपा को 10617 और कांग्रेस को 425 वोट मिले।

समय पर कार्यलय पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी : सीएम धामी

चौथे राउंड के बाद पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को 13,215 वोट और निर्मला गहतोड़ी को 442 वोट मिले। आठवें राउंड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 29939 को और निर्मला गहतोड़ी को 1573 मत मिले।

Exit mobile version