Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Chandigarh University MMS कांड पर मचा बवाल, आरोपी लड़की गिरफ्तार

Chandigarh University MMS

Chandigarh University MMS

मोहाली। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल (Chandigarh University MMS) होने के बाद काफी हंगामा हो रहा है। इस बीच पंजाब पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार की रात मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल में नहाते हुए लड़कियों के वीडियो बनाए। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

गिरफ्तार की गई लड़की ने खुद का ही वीडियो बनाया था और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था। वहीं विश्वविद्यालय में लड़कियों का प्रदर्शन जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

दावा किया गया था कि जैसा वीडियो वायरल (Chandigarh University MMS) हुआ है उसी तरह से 60 लड़कियों का वीडियो बनाया गया है। खबरें ये भी थीं कि 8 लड़कियों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन  दावों को खारिज किया हैा। अपने बयान में विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. आरएस बावा ने कहा है कि 60 लड़कियों के एमएमएस वाली बात पूरी तरह से निराधार और गलत है। विश्वविद्यालय ने प्राथमिक जांच की और पाया गया है कि उसने सिर्फ अपना वीडियो शूट किया था और अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था।

मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने कहा, “यह एक छात्रा द्वारा शूट किए गए और वायरल किए गए वीडियो का मामला है। प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी मौत की सूचना नहीं मिली है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, कोई आत्महत्या का प्रयास नहीं किया गया है। एम्बुलेंस में ले जाई गई एक छात्रा चिंतित थी। हमारी टीम उसके संपर्क में है।”

7.2 तीव्रता भूकंप से थर्राया ताइवान, जापान ने जारी किया सुनामी अलर्ट

उन्होंने आगे कहा, “फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अब तक हमारी जांच में पता चला है कि आरोपी का केवल एक ही वीडियो है। उसने किसी और का कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल फोन को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। एक छात्र के वीडियो के अलावा और कोई वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं आया है।”

Exit mobile version