Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं चंद्र देव, इन जातकों की पलट जाएगी किस्मत

chandra dev

chandra dev

कुंडली में मौजूद ग्रह किसी न किसी चीज के कारक माने जाते हैं। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा (Chandra Dev)  को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा इस समय वृषभ राशि में है। इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। इसी कारण से वृषभ राशि वालों को सदैव शुभ फल की प्राप्ति होती है। 7 जून को चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। वहीं, 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्रमा 7 जून को सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा 9 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। फिर चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि चंद्रमा एक राशि में सवा दो दिन तक रहते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि

चंद्र देव (Chandra Dev)  फिलहाल वृषभ राशि में विराजमान हैं। मिथुन राशि में गोचर करने के बाद चंद्र देव वृषभ राशि के धन भाव में उपस्थित रहेंगे। इन जातकों को जमकर धन लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

चंद्र देव (Chandra Dev) मिथुन राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस दौरान इन राशि वालों को जमकर लाभ होने वाला है। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव (Chandra Dev)  माने जाते हैं। इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।

Exit mobile version