• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सीएम योगी कर रहे थे मेरे मरने का इंतजार, पर मैं …’: चंद्रशेखर

Writer D by Writer D
30/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
Bhima Army Chief Chandrashekhar

Bhima Army Chief Chandrashekhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। भीम आर्मी चीफ हुए हमले बाद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar ) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सत्ता का संरक्षण मिला है, इसलिए अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि सीएम योगी मेरे मरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन, मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं हूं। क्योंकि मुझे दलितों, वंचितों और शोषितों की लड़ाई लड़नी है।

चंद्रशेखर (Chandrashekhar ) ने बताया कि आरोपियों ने पहली गोली चलाई, जो उनकी कनपटी के पास से होकर निकली। दूसरी गोली उनको लगी। तीसरी गोली से कार का अगला शीश टूट गया। जब आरोपियों ने चौथी गोली चलाई तो वह कार में नीचे की तरफ बैठ गए। हमलावरों ने कुछ दूर जाकर कार रोक ली। उन्हें लगा कि मैं मर चुका हूं और उनका काम पूरा हो गया। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद आरोपी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन मेरे भाई मनीष ने जैसे ही कार को यू-टर्न लिया तो आरोपियों ने फिर फायरिंग की और फरार हो गए।

बिना आधार के हो जाएगा आपका ये काम, आम लोगों को ऐसे मिलेगी राहत

भीम आर्मी चीफ ने कहा कि अगर एक चंद्रशेखर मरेगा तो हजार चंद्रशेखर खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस भुलावे में न रहे कि चंद्रशेखर मर जाएगा तो दलितों, वंचितों और शोषितों की आवाज दब जाएगी।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने जिला अस्पताल से छुट्टी होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षण में मुझ पर हमला किया गया। बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इस घटना पर क्यों नहीं बोल रहे हैं।

चंद्रशेखर (Chandrashekhar ) ने कहा कि यह कोई पहला हमला नहीं है। वंचितों पर सदियों से हमला होता आया है। यह घटना बिना सत्ता संरक्षण के नहीं हुई है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। कार भी इसलिए बरामद हुई है कि मिरगपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इस घटना पर मुख्यमंत्री का कुछ भी न बोलने से पता चलता है कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं वंचितों का बेटा हूं, मर भी जाऊंगा तो क्या फर्क पड़ेगा। यह मामला किसी कमिश्नर से जुड़ा नहीं है कि उनका कुत्ता भी चार घंटे में बरामद कर लिया जाएगा। मुझ पर हमला हुए 24 घंटे बीत गए और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे साफ है कि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि मुझे पहले से धमकियां मिल चुकी हैं। इस संबंध में मैंने गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखा, लेकिन मुझे सुरक्षा नहीं दी गई। पूर्व जिलाधिकारी ने तो साफ कह दिया था कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि चंद्रशेखर को सुरक्षा दी जाए।

Tags: Bheem army Chief ChandrashekharSaharanpur newsup news
Previous Post

बिना आधार के हो जाएगा आपका ये काम, आम लोगों को ऐसे मिलेगी राहत

Next Post

यूपी बनेगा इंडिया का सुपर पॉवर, शिक्षा, श्रम और स्किल बनेंगे मजबूत आधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
CM Yogi
Main Slider

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

गुरु श्री तेगबहादुर ने देश और धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

20/09/2025
CM Bhajan lal Sharma
Main Slider

पीएम मोदी से पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम भजनलाल, तैयारियों का लिया जायजा

20/09/2025
Next Post
CM Yogi

यूपी बनेगा इंडिया का सुपर पॉवर, शिक्षा, श्रम और स्किल बनेंगे मजबूत आधार

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम बनने के बाद अबतक 91 बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर चुके हैं योगी

11/11/2022
StartUp

उप्र बन रहा स्टार्टअप व नवाचार का नया केंद्र

10/06/2022
Moisturizer

सर्दियों में अगर मॉइश्चराइजर का उपयोग करते है तो जान ले ये जरुरी बातें …..

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version