• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा की प्रथम महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन

पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा की प्रथम महिला सांसद, विधायक और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का शनिवार देर रात यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया।

वह 92 वर्ष की थीं और काफी अर्से से बीमार थीं। चंद्रावती चरखी दादरी में रहतीं थीं तथा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रोहतक स्थित पीजीआई अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।

श्रीमती चंद्रावती प्रदेश की पहली महिला कद्दावर नेता और ईमानदार छवि की नेता थीं। प्रदेश की राजनीति में उनका जाना माना नाम था। उन्होंने वर्ष 1977 में अपना भिवानी से पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा था और निर्वाचित होकर प्रदेश की पहली महिला सांसद बनीं। इस चुनाव में उन्होंने 67.62 प्रतिशत मत हासिल कर रिकार्ड बनाया था जो आज तक कायम है। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को पराजित किया था। वह वर्ष 1977 से 1979 तक जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भी रहीं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

वह प्रदेश की पहली महिला विधायक भी रहीं। उन्होंने वर्ष 1954 में प्रदेश की राजनीति में कदम रखा और बाठड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचीं। वह वर्ष 1964-66 और वर्ष 1972-74 तक प्रदेश में मंत्री भी रहीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में लोकसभा और विधानसभा के कुल 14 चुनाव लड़े जिनमें से वह छह बार विधायक और एक बार सांसद रहीं। वह वर्ष 1982-85 तक विपक्ष की नेता चुनी गईं थीं। फरवरी 1990 से दिसम्बर 1990 तक वह पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी रहीं।

वह पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की प्रथम महिला अधिवक्ता भी थीं। चंद्रावती अपने क्षेत्र में स्नातक की डिग्री लेने वाली पहली महिला थीं। स्नातक की डिग्री उन्होंने पंजाब के संगरूर से तथा वकालत की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से की। उनका जन्म तीन सितम्बर 1928 को दादरी के डालावास गांव में हुआ था।

Tags: ChandrawatiFormer Lt. Governor of Haryana Kapuducherry Chandravati passed awayHariyana newspolitical newsthe first woman MP of Haryana diedहरियाणा कपुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधनहरियाणा की पहली महिल सांसद चंद्रावती का निधन
Previous Post

मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

दिवाली पर अनुष्का ने शेयर की घर की स्पेशल डेकोरेशन की तस्वीरें, तैयार हो कर बोलीं- घर में बैठने..

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Idli Fry
Main Slider

ब्रेकफ़ास्ट में फटाफट बनेगी मसाला इडली फ्राई

22/10/2025
salt
फैशन/शैली

ये उपाय दूर करेंगे परिवार की हर समस्या, आजमाते ही दिखेगा असर

22/10/2025
Govardhan Puja
धर्म

इन बधाई संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को दें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

22/10/2025
TV
Main Slider

इस दिशा में न रखें टीवी, घर में उत्पन्न हो सकती है कलह की स्थिति

22/10/2025
upma
Main Slider

त्योहारों के बाद खाना है कुछ लाइट तो बनाएं ये मजेदार डिश

22/10/2025
Next Post
अनुष्का शर्मा

दिवाली पर अनुष्का ने शेयर की घर की स्पेशल डेकोरेशन की तस्वीरें, तैयार हो कर बोलीं- घर में बैठने..

यह भी पढ़ें

अमेठी की बेटी को ISRO ले जाएंगी स्मृति ईरानी

10/05/2022
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, दिये ये सख्त निर्देश

09/08/2023
arrested

इंडेन गैस वितरण कर्मचारी से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version