Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रथम चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-1’ के निदेशक श्रीनिवास हेगड़े का निधन

Srinivas Hegde

Srinivas Hegde

बेंगलुरु। प्रथम चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-1’ के निदेशक श्रीनिवास हेगड़े (Srinivas Hegde) का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। 71 वर्षीय हेगड़े (Srinivas Hegde) ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

हेगड़े (Srinivas Hegde) तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से संबद्ध रहे। उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी के कई ऐतिहासिक मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनमें से सबसे उल्लेखनीय 2008 में लॉन्च किया गया चंद्रयान -1 (Chandrayaan-1) था।

यह भारत का पहला चंद्र मिशन था। इस मिशन ने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की अभूतपूर्व खोज की। सेवानिवृत्ति के बाद वह बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप टीम इंडस से जुड़े थे।

Exit mobile version