Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Chandrayaan-3 Mission: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

Pragyan Rover

Pragyan Rover

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है।

आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंड होने वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट (Shiv Shakti Point) नाम दिया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने चांद की सतह पर आठ मीटर की सैर की थी।

जहां लैंडर उतरा, उस जगह का नाम शिव शक्ति होगा: पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। सतह पर जानकारी जुटाने के लिए प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के दो पे लोड और विक्रम लैंडर के तीन पे लोड सक्रिय हैं। रोवर 23 तारीख से अगले चौदह दिनों तक जानकारी जुटाएंगे।

Exit mobile version