Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Chandrayaan-3: यूपी में दो करोड़ से अधिक छात्र बने ऐतिहासिक क्षण के साक्षी, पहली बार शाम को खोले गए स्कूल

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

लखनऊ। मिशन Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग का एक तरफ जहां पूरा देश-प्रदेश गवाह बना वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में इसे लेकर बुधवार को काफी उत्साह देखा गया और लगभग दो करोड़ से अधिक बच्चों ने इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा।

शासन ने इस खास दिन के लिए पहली बार शाम को विद्यालय खोले और स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया गया। स्कूलों में Chandrayaan-3 के सीधा प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टीवी की व्यवस्था की गई वहीं स्मार्ट क्लास व लैपटॉप पर भी इसे बच्चों को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इसे लेकर बच्चों और शिक्षकों में भी काफी उत्साह दिखा। आज बच्चों को सुबह क्लास में चंद्रयान और आने वाले दिनों में इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।

Chandrayaan-3: लैंडर से बाहर आया रोवर, चांद की सतह पर छोड़ेगा भारत की छाप

वहीं शाम को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनते हुए उन्होंने इसकी खुशियां मनाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया।

इससे भविष्य के वैज्ञानिकों न सिर्फ मिशन से जुड़ी बारीक जानकारी मिली बल्कि वह आगे इससे जुड़ने व विज्ञान के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए शाम को भी विद्यालय खोलने के लिए शिक्षकों का भी आभार जताया।

Exit mobile version