Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

JEE Main के एग्जाम पैटर्न में बदलाव, जानें कब कैसा आएगा पेपर

JEECUP

JEECUP

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं। अब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना अनिवार्य होगा। NTA ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एक ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया। एजेंसी ने कहा कि यह इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (BArch/BPlanning, पेपर 2) दोनों टेस्ट पर लागू होगा।

पैटर्न में बदलाव क्यों किया गया

NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं। बता दें कि पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से पांच क्वेश्चन हल करने होते थे।

सेक्शन बी के 3 पेपर में बदलाव

JEE Main 2025 के सेक्शन B में पेपर 1 (B.E/B. Tech), पेपर 2A (B। Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में हर सब्जेकट में केवल पांच कंपल्सरी क्वेश्चन होंगे। कैंडिडेट को किसी भी विकल्प के बिना सभी पांच सवालों को हल करना होगा।

भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 प्रश्न

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पिछले चार संस्करणों में प्रश्नपत्रों में 90 प्रश्न थे। खंड ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित प्रत्येक से 20-20 प्रश्न और खंड बी में तीन विषयों प्रत्येक से 10 प्रश्न।

UGC NET का स्कोर कार्ड NTA ने किया जारी, ऐसे करें चेक

अभ्यर्थियों को खंड बी के तीनों विषयों में से प्रत्येक से पांच प्रश्न हल करने थे। 2025 में एनटीए जेईई मेन्स के पुराने पैटर्न का पालन करेगा। जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्रत्येक में 25 प्रश्न होंगे।

JEE Main का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगे कहा कि JEE Main 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एग्जाम पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version