• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बार-बार मुख्यमंत्री बदलना उत्तराखंड की जनता का अपमान : कांग्रेस

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस ने उत्तराखंड मे बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने की निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड की जनता का अपमान बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर लोगो के साथ धोखा कर रहा है।

कांग्रेस के उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा प्रदेश में संवैधानिक बाध्यता का हवाला देकर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर उत्तराखंड के लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे को उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा बताया और कहा कि राज्य में प्रचंड बहुमत के बावजूद भाजपा के पास प्रदेश को चलाने के लिए कोई नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री के रूप में प्रभावी तरीके से काम कर सके।

श्री सुरजेवाला ने इस बदलाव को उत्तराखंड की जनता के साथ ज्यादती, जुल्म तथा धोखा बताया और कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के विकास को अवरुद्ध कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रहा है।

उत्तराखंड को नए CM का इंतजार, विधायक दल की बैठक में आज चुना जाएगा नेता

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अस्वस्थ होने के कारण फोन पर ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री को बार-बार बदलने की कवायद को निंदनीय करार दिया और कहा कि आए दिन इस तरह का भाजपा का हाई ड्रामा राज्य की जनता का अपमान है।

श्री रावत ने कहा कि भाजपा को 2017 में प्रचंड बहुमत मिला था और उसके पास केंद्र तथा राज्य में डबल इंजन की सरकार भी है, इसके बावजूद राज्य का विकास नहीं किया गया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया है और हास्यास्पद तरीके से मुख्यमंत्री बदलती रही है।

PM मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को जाएंगे CM योगी

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में राज्य में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और अब संवैधानिक बाध्यता का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है। उनका कहना था कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया है और अब लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए राजनीतिक अस्थिरता पैदा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और सत्ता के मद में चूर भाजपा विधायकों पर दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है।

Tags: cm tirath resignednews cm of uttrakhandUttrakhand Newsuttrakhand news in indi
Previous Post

PM मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को जाएंगे CM योगी

Next Post

जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल जी के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय से मिले संघ दिग्गज !

Writer D

Writer D

Related Posts

Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Next Post

जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल जी के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय से मिले संघ दिग्गज !

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आज पीओके के लोग कहते हैं, हमें भारत का हिस्सा बनाइए: सीएम योगी

27/10/2023
JEE Advanced result declared, Shubham Kumar becomes All India topper

JEE Advanced रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

01/06/2026
CLAT 2020 Result Declared

क्लैट काउंसलिंग के लिए परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version