Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शुक्रवार को करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) को समर्पित है। माता लक्ष्मी धन, धान्य, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि, सफलता सबकुछ देने वाली हैं, वहीं शुक्र ग्रह को धन, संपदा, भौतिक सुख का कारक माना गया है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को प्रसन्न करके धन, संपत्ति, सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति कर सकते है।

– शुक्रवार शाम को माता लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) के साथ गणेश जी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल का फूल, लाल गुलाब और सफेद मिठाई या खीर अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन, संपत्ति में वृद्धि का आशीष देती हैं।

– यदि आपकी आर्थिक परिस्थिति खराब है तो आपको शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इंद्र देव ने लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ किया था।

– अगर धन का आगमन रुका हुआ है, ऐसे में आप शुक्रवार को पूरे मन से कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र को बहुत ही चमत्कारी बताया जाता है।

– शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़िया सहित अन्य सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है, साथ ही पति की उम्र लंबी होती है।

– मां लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) की पूजा करने के बाद प्लेट में चार कपूर के टुकड़े में 2 लौंग रखकर आरती करना चाहिए। इससे मां जल्द प्रसन्न होती हैं।

– शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) के नाम का दीपक जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

– धन की बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार के दिन पांच लाल रंग के फूल को लेकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें और फिर इन फूलों को अलमारी या फिर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी आपके घर विराजमान हो जाएगी।

– शुक्रवार के दिन ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:। मंत्र का 108 बार जाप करें। जीवन में तरक्की होगी।

– माता लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) को प्रसन्न करना है तो शुक्रवार के दिन श्री यंत्र और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें, फिर श्री सूक्त का पाठ करें। धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

– शुक्र को प्रबल करने के लिए सफेद वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं, साफ-सफाई रखें, महिलाओं का सम्मान करें। सफेद वस्त्र, चीनी, श्रृंगार सामग्री, चावल, घी, कपूर, दही आदी का दान करें।

– अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान कपूर जला कर, उसमें रोली डाल दें। अब उस राख को एक लाल कागज में रखकर अपने पर्स में रख लें। इससे धन टिकने लगेगा।

– शुक्र ग्रह के मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जाप कम से कम 5 माला या 21 माला करें। इसे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी और सुख समृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।

– धन, संपत्ति एवं सुखी जीवन की प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत कम से कम 21 शुक्रवार रखना होगा। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

Exit mobile version