Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाशिवरात्रि पर इन 15 मंत्रों का करें जाप, मनोकामना होगी पूर्ण

Mahashivratri

Mahashivratri

हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन मनचाहे फलों की प्राप्ति, धन, सुख-समृद्धि, संतान सुख, विवाह और नौकरी में प्रमोशन पाने और रोग-दोषों से मुक्ति के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप भी किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन के हर कष्ट से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

महाशिवरात्रि 2025 (Mahashivratri) कब तक

द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगी और 27 फरवरी को रात 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, 26 फरवरी 2025 को महा शिवरात्रि मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के 15 मंत्र

1. ऊँ नमः शिवाय

2. ऊँ सर्वात्मने नमः

3.ऊँ त्रिनेत्राय नमः

4.ऊँ हराय नमः

5.ऊँ इन्द्रमुखाय नमः

6.ऊँ श्रीकंठाय नमः

7.ऊँ वामदेवाय नमः

8.ऊँ तत्पुरुषाय नमः

9.ऊँ ईशानाय नमः

10.ऊँ अनंतधर्माय नमः

11.ऊँ ज्ञानभूताय नमः

12.ऊँ अनंतवैराग्यसिंघाय नमः

13.ऊँ प्रधानाय नमः

14.ऊँ व्योमात्मने नमः

15.ऊँ महाकालाय नमः

Exit mobile version