Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रवि प्रदोष व्रत में करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, पूरी हो जाएंगी सभी मनोकामनाएं

Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस बार साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को होगा। इस दिन रविवार होने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat) कहा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने से व्यक्ति स्वस्थ जीवन प्राप्त करता है। साथ ही भगवान शिव की कृपा भी मिलती है। इसके अलावा रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat) करने से भक्त को लंबी उम्र मिलती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो रवि प्रदोष (Ravi Pradosh Vrat) के दिन व्रत रखकर विधिपूर्वक पूजा करें और मंत्रों का जाप करें।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव स्तुति मंत्र

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

शिव प्रार्थना मंत्र

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।

विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥

शिव गायत्री मंत्र

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव आरोग्य मंत्र

माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।

आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

प्रदोष व्रत की सही तिथि

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर को है। त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर 2023 को प्रातः 06:24 बजे प्रारंभ होगी। यह अगले दिन यानी 25 दिसंबर 2023 को 05:54 बजे तक रहेगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 24 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से रात 8.14 बजे तक रहेगा।

Exit mobile version