Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

हिंदू धर्म में प्रदोष (Pradosh) व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन शिवजी की पूजा-आराधना के लिए उत्तम दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की पूजा करने से जीवन के समस्त दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। दृक पंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ शनिदेव की पूजा की जाती है। इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन दुख-कष्टों से छुटकारा पाने के लिए विशेष मंत्रों का जाप भी किया जाता है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के मंत्र…

प्रदोष (Pradosh) व्रत पर इन मंत्रों का करें जाप :

प्रदोष (Pradosh) व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कुछ मंत्रों का 108 बार जाप कर सकते हैं।

1.ऊँ नमः शिवाय

2. ऊँ त्रिनेत्राय नमः

3.ऊँ ऐं नमः शिवाय

4.ऊँ ह्रीं नमः शिवाय

5.ऊँ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं

6.ऊँ शिवाय नमः

7.ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः

8.ऊँ आशुतोषाय नमः

9. ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे,महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।

10.ऊँ मृत्युंजय महादेव त्राहिमां शरणागतम जन्म मृत्यु जरा व्याधि पीड़ितं कर्म बंधनः।

Exit mobile version