Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हनुमान जी के जाप से मिलती है सफलता, समृद्धि एवं खुशहाली

धर्म डेस्क। आज मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पू​जा के लिए समर्पित होता है। आज के दिन बजरंगबली की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करना बहुत ही लाभकारी और कल्याणकारी होता है। हनुमान बीज मंत्र के अलावा बहुत से मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आए संकटों का समाधान होता है। घर में खुशहाली तथा संपन्नता आती है और दु:ख, दरिद्रता, भय आदि का नाश होता है। आज हम आपको हनुमान जी के उन मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप करना चाहिए।

हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र

  1. हनुमान बीज मंत्र: ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:।

इस मंत्र के जाप से समस्त संकटों का समाधान होता है और कामना की पूर्ति होती है।

  1. हनुमान अष्टदशाक्षर मंत्र: ‘नमो भगवते आन्जनेयाये महाबलाये स्वाहा।’

यह हनुमान जी का चमत्कारी मंत्र माना जाता है। जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है, उसके घर में धन-संपदा की वृद्धि होती है, खुशहाली रहती है तथा उसकी किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है।

  1. हनुमान मंत्र:

ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।

ऊँ हुँ हुँ हनुमतये फट्।

ऊँ पवन नन्दनाय स्वाहा।

इन तीन मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप 11 माला करें। इससे सिद्धि का प्राप्ति होती है।

  1. मनोकामना पूर्ति के ​लिए हनुमान मंत्र:

  1. हनुमान जी के प्रसिद्ध मंत्र: इन मंत्रों का जाप करने से रोग, शत्रु, भय और समस्त नकारात्मकता का अंत होता है।
Exit mobile version