Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधायक के गनर को घायल कर अराजक तत्वों ने छिनी कार्बाइन

MLA's gunner

MLA's gunner

सुलतानपुर। सुलतानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के निकट राजगीर से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में सिपाही (MLA’s gunner) को मारपीट कर घायल कर दिया और कार्बाइन (Carbine) छीन कर अराजकतत्व फरार हो गए।

माफिया डॉन/विधायक मुख्तार अंसारी के भतीजे मन्नू गाजीपुर के युसुफपुर मुहम्मदाबाद के विधायक हैं। उनके गनर को अराजक तत्वों ने मारपीट उन्हें घायल कर दिया। ट्रेन से उतर कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

थानाध्यक्ष शमीम अली ने मंगलवार को बताया कि सिपाही के साथ हुई मारपीट कर कार्बाइन की छिनैती हुई है। आरोपित फरार हैं और सिपाही के मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version