Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Chardham Yatra: अब तक 2.89 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ

Chardham Yatra

Chardham Yatra

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान अब तक 8.31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें अकेले दो लाख 89 हजार 149 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन उद्योग के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या का यह आंकड़ा पर्यटन विभाग ने जारी किया है। यह 22 अप्रैल से 14 मई रात आठ बजे तक का आंकड़ा है।

पर्यटन विभाग के मुताबिक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल आठ लाख 31 हजार 131 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में दो लाख 89 हजार 149, बदरीनाथ में दो लाख नौ हजार 45, गंगोत्री में एक लाख 73 हजार 586 और यमुनोत्री धाम में एक लाख 59 हजार 351 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Chardham Yatra: अबतक 6.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की यात्रा

केदारनाथ (Kedarnath Dham) में दर्शनार्थियों की संख्या

पुरुष- 11218
महिला- 6912
बच्चे- 310
विदेशी पुरुष- NIL
विदेशी महिला- NIL
विदेशी बच्चे- Nil
*दैनिक योग- 18440
सम्पूर्ण योग-* 2,89149

Exit mobile version