Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ बलात्कार का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Rape charges

रेप का आरोप

मुजफ्फरनगर जिले  में 30 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी ने इस करतूत को रिकॉर्ड किया था।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मोहम्मद जकी, उसके भाइयों इंतजार और रिजवान तथा रिजवान की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिजवान पूर्व ग्राम प्रधान हैं।

मोदी सरकार जिद छोड़ किसानों की भावनाओं की कद्र करें: जगीर कौर

सिविल लाइंस थाना के एसएचओ डीके त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहम्मद जकी ने चार साल पहले उससे बलात्कार किया था। जब वह कुछ काम के लिए उसके घर गई थी।

उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस कृत्य को रिकॉर्ड कर लिया था और धमकी दी कि अगर उसने आवाज उठाई तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा।

उसने यह भी कहा कि उसने अपनी शिकायत को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान व उसके भाई और उसकी पत्नी सहित जकी के परिवार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आरोपी का कथित रूप से समर्थन किया।

शिकायत के अनुसार, उसने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद जकी ने 16 सितंबर को फिर से उससे बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version