• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से लग जाएगा चातुर्मास, जानें कब से बजेंगी शहनाइयां!

Writer D by Writer D
29/06/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chaturmas

Chaturmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त और तिथि का विशेष ध्यान रखा जाता है। शादी, सगाई आदि अवसरों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह की स्थिति को देखा जाता है, क्योंकि ये ग्रह वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इनके अनुकूल रहने पर ही शुभ कार्यों को किया जाता है। लेकिन इन ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल हो, तो शुभ कार्यों को करना वर्जित होता है। अगर गुरु या शुक्र ग्रह, दोनों में से कोई अस्त हो तो मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। चातुर्मास (Chaturmas) में गुरु ग्रह अस्त स्थिति में होते हैं, इसलिए इस दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने के लिए मना किया जाता है।

इस साल चातुर्मास (Chaturmas) की शुरुआत 6 जुलाई से होगी, जिसके बाद चार महीने तक चातुर्मास ही रहेगी। फिर 1 नवंबर 2025 को चातुर्मास की समाप्ति के साथ सभी शुभ-मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। चातुर्मास के दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, इसलिए इस दौरान सभी कार्यों पर रोक लग जाती है। चातुर्मास हर साल देवशयनी एकादशी से शुरू होता है और देवउठनी एकादशी पर समाप्त होता है। आइए जानते हैं कि चातुर्मास (Chaturmas) समाप्त होने के बाद शादी के मुहूर्त कब-कब मिलेंगे।

चातुर्मास (Chaturmas) के बाद 2 महीने मिलेंगे शुभ मुहूर्त

चातुर्मास (Chaturmas) समाप्त होने के बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी 2 नवंबर 2025 से विवाह, सगाई और अन्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। अगर आप साल 2025 के आखिर में शादी करने की प्लानिंग क रहे हैं, तो नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।

नवंबर 2025 में विवाह मुहूर्त

नवंबर में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर का दिन विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ रहेगा।

दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त

दिसंबर में 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के लिए शुभ योग बन रहा है। इन दिनों को विवाह के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है।

चातुर्मास (Chaturmas) में क्या नहीं करना चाहिए?

चातुर्मास (Chaturmas) आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चलता है और इस दौरान कुछ विशेष कार्य नहीं करने चाहिए, जिनमें विवाह, मुंडन, सगाई जैसे शुभ और मांगलिक कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, चातुर्मास में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन, और हरी सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

Tags: Chaturmas
Previous Post

ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

Next Post

सावन के पहले सोमवार में बन रहे हैं शुभ योग, महादेव की बरसेगी कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Sawan

सावन के पहले सोमवार में बन रहे हैं शुभ योग, महादेव की बरसेगी कृपा

यह भी पढ़ें

Jhansi Medical College

झांसी अग्निकांड: मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद, CM ने किया एलान

16/11/2024
Aryan Khan

आर्यन ने शाहरुख के साथ किया कुछ ऐसा, हर कोई कर रहा तारीफ

08/08/2022
Hina Khan

हिना खान ने तस्वीर शेयर कर लिख- Hey, फैंस ने दिया ये जवाब

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version