Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तारापुर MIDC में केमिकल गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराई गई कॉलोनी

gas leak

gas leak

पालघर। जिले के बोईसर स्थित तारापुर MIDC क्षेत्र में प्लॉट डी-17 पर स्थित भगेरिया केमिकल कंपनी में सल्फर ट्राईऑक्साइड (SO3) गैस के रिसाव (Gas Leak) से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गैस का असर इतना व्यापक था कि तीन से चार किलोमीटर दूर तक रहने वाले लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत होने लगी।

घटना के बाद कंपनी के आसपास स्थित अन्य औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। साथ ही कुछ दूरी पर स्थित MIDC कॉलोनी को भी खाली कराया गया।

प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम भी कंपनी परिसर के पास तैनात कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी के दो कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही। गैस रिसाव (Gas Leak) की घटना के बाद भगेरिया केमिकल्स के आसपास की अन्य कंपनियों के कर्मचारियों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पुलिस-प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हालात को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

Exit mobile version