• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा कर किया जीत का आगाज

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
mumbai indians vs chennai super kings

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले साल फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए शनिवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में धोनी की अगुवाई में सीएसके ने मुंबई को आखिरी ओवर में शिकस्त देकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस, दोनों ने ही अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी भी की।

लेबनान में कोविड-19 के 779 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 28,297 हुई

रायुडु ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और फाफ डुप्लेसिस (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम क्षणों में सैम करन ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। चेन्नई ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रन बनाए।

इस आईपीएल का पहला अर्धशतक भी रायुडु ने ही लगाया जो टी-20 में उनका 26वां अर्धशतक है। रायुडू को 69 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला लेकिन इसी ओवर में वह हवा में लहराता हुआ कैच दे बैठे। चेन्नई को तब 24 गेंदों पर 42 रन की जरूरत थी। इसके बाद रविंद्र जडेजा (10) भी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन करेन (छह गेंदों पर 18) ने क्रुणाल और बुमराह पर छक्के लगाकर चेन्नई का काम आसान कर दिया। डुप्लेसिस ने आईपीएल में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया और फिर विजयी चौका लगाया।

इससे पहले चेन्न्ई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर पीयूष चावला और सैम करन ने प्रभावशाली गेंदबाजी की और मुंबई को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

ऐसा मनुष्य भावनाओं का कर देता है चुपके से कत्ल- आचार्य चाणक्य

लंबे अर्से बाद प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और दीपक चाहर ने लगातार तीसरे साल सत्र की पहली गेंद करने का रिकार्ड बनाया। धोनी ने पांचवें ओवर में ही चावला के रूप में स्पिन आक्रमण लगा दिया। रोहित इस लेग स्पिनर की गेंद पर सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाए और मिडऑफ पर सैम करन को आसान कैच दे बैठे। इंग्लैंड से दो दिन पहले यहां पहुंचने के बाद मैच खेल रहे करन के अगले ओवर में डिकॉक ने भी मिडविकेट पर वाटसन को कैच थमा दिया।

Tags: CSK vs MIIndian Premier LeagueIPL 13IPL 2020mahendra singh dhonimi vs cskmi vs csk 2020Mumbai Indians vs Chennai Super KingsRohit Sharmaचेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
Previous Post

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच ट्रंप को भेजा जहर वाला पैकेट, छानबीन में पकड़ा गया आरोपी

Next Post

कलकत्ता विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा के लिए 24 घंटे की जगह मिलेंगे सिर्फ 3 घंटे

Desk

Desk

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Calcutta University

कलकत्ता विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा के लिए 24 घंटे की जगह मिलेंगे सिर्फ 3 घंटे

यह भी पढ़ें

Team India

मुकाबले से पहले टीम इंडिया बर्मिंघम के होटल में ‘कैद’, सामने आई ये बड़ी वजह

02/07/2025
CM Bhajanlal Sharma

पेयजल के साथ 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई हेतु पानी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

08/01/2025
Bedroom

बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, दाम्पत्य जीवन में आ जाएगी दरार

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version