Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत्तीसगढ़ : सशस्त्र बल के जवान ने की आत्महत्या, सरकारी रायफल से मारी गोली

सशस्त्र बल के जवान ने की आत्महत्या

सशस्त्र बल के जवान ने की आत्महत्या

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने अपनी सरकारी रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने गुरुवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी स्थित सीएएफ के नौवीं बटालियन के शिविर में आरक्षक धर्मेंद्र गवेल ने खुद को गोली मार ली है।

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से बदल जाएगा उच्च शिक्षा का ढांचा :  डॉ. दिनेश शर्मा 

गर्ग ने बताया कि गवेल ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने गवेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जवान गवेल जांजगीर चांपा जिले का निवासी था और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षक के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। गर्ग ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version