Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत्तीसगढ़ की राज्यमंत्री कल्पना सिंह के पति यूपी से गिरफ्तार, NDPS मामले में थे फरार

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्री कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को यूपी के रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। जिले के ऊंचाहार थाने क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस ने उनकी गाड़ी को अचानक घेर लिया।

वीआईपी कल्चर के साथ दौड़ रही राज्यमंत्री के पति की गाड़ी को इस तरह पुलिस द्वारा घेरा गया, तो सभी हैरान रह गये। बताया गया है कि प्रशांत सिंह एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राज्यमंत्री कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह पर बाराबंकी से शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में प्रशांत सिंह फरार चल रहे थे। विगत शाम जब प्रशांत सिंह की गाड़ी ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पहुंची, तो एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी के मामले में अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

त्रिपुरा में प्रदर्शनकरियों पर पुलिस की गोलीबारी में एक की मौत, 20 अन्य घायल

वहीं पति की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सिंह ने एक स्थानीय होटल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये विरोधियों की चाल है। उन्होंने बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशां​त सिंह अपने परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत को छुड़ाने के लिए कई स्तर पर दबाव बनाया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी।

Exit mobile version