• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर में मांस फेंकने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, SHO को हटवाने के लिए रची थी साजिश

Writer D by Writer D
14/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज
0
meat in temple

meat in temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। जिले में स्थित एक मंदिर में मांस फेंकने (meat in temple ) के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो थानाध्यक्ष (Kannauj SHO) को हटवाने के लिए आरोपी ने मंदिर में मांस (meat in temple ) रखवाकर सांप्रदायिक उपद्रव की साजिश रची थी। इसके लिए एक कसाई को 10 हजार रुपए का लालच दिया गया था।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी चंचल त्रिपाठी की तत्कालीन थानाध्यक्ष हरी श्याम सिंह (Kannauj SHO) से कुछ अन-बन थी, जिस कारण वह थानाध्यक्ष को हटवाना चाहता था। इसके लिए उसने सांप्रदायिक उपद्रव कराने की साजिश रची और एक पेशेवर कसाई को 10 हजार रुपये का लालच देकर शिव मंदिर में प्रतिबंधित पशु का मांस रखवा दिया था।

बता दें कि कन्नौज जिले के तालग्राम थाना इलाके के गांव रसूलाबाद में बने एक मंदिर में 16 जुलाई की सुबह कुछ अराजक तत्वों ने गाय की बछिया का कटा हुआ सिर हवन कुंड के पास फेंक दिया था। मंदिर में मांस (Meat)का टुकड़ा फेंके जाने के विरोध में घटनास्थल के कुछ दूरी पर स्थित मांस की तीन दुकानों में आग लगा दी गई थी। जब तक जिला प्रशासन हालात पर काबू पाता, तब तक माहौल बिगड़ गया था। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस इस घटना में पहले ही 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।

पुलिस ने बताया कि कसाई मंसूर कसाई की गिरफ्तारी के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आया। दरअसल, कसाई ने पुलिस को बताया कि रनवा गांव निवासी चंचल त्रिपाठी की तालग्राम के थाना प्रभारी हरी श्याम सिंह (Kannauj SHO) से अनबन थी। वह चाहता था कि थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, इसलिए उसने मंदिर में मांस के टुकड़े रखवाकर बवाल कराने की साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन छुरी, एक गड़ासा, एक कुल्हाड़ी बरामद की है।

UP ATS की गिरफ़्त में आया जैश का एक और आतंकी, वर्चुअल ID बनाने में है एक्सपर्ट

गौरतलब है कि इस घटना पर यूपी सरकार  ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी राजेश श्रीवास्तव समेत तालग्राम थाना प्रभारी हरी श्याम सिंह का तबादला कर दिया था। शासन ने कन्नौज का नया डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला को बनाया है, जो पहले चित्रकूट के जिलाधिकारी थे। वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अफसर कुंवर अनुपम सिंह  को कन्नौज का नया एसपी बनाया।

इसके अलावा, तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह को निलंबित कर जीतेंद्र सिंह को नया प्रभारी बनाया गया था।  साथ ही थाने के दो उपनिरीक्षक विनय कुमार और राम प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया था।

Tags: kannauj newssho hari shyam singhup news
Previous Post

आज कजरी तीज पर इस शुभ मुहूरत में करें पूजा, सुने ये कथा

Next Post

होमगार्ड्स की तिरंगा रैली में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- होमगार्ड्स के जवानों की उपयोगिता हमें पता है

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

29/04/2026
Next Post
cm yogi

होमगार्ड्स की तिरंगा रैली में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- होमगार्ड्स के जवानों की उपयोगिता हमें पता है

यह भी पढ़ें

Sensex 139 अंक की बढ़त के साथ बंद, ONGC, NTPC के शेयरों में भारी उछाल

11/12/2020
murder

ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या, ससुर व साले पर रिपोर्ट दर्ज

07/01/2022
Stole

दिनदहाड़े खड़ी कार का शीशा तोड़ पार किए लाखों के जेवरात

27/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version