• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शमशान घाट हादसे का मुख्यारोपी ठेकेदार गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Writer D by Writer D
05/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गाजियाबाद
0
contractor arrested

contractor arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में हुए हादसे का मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी अजय त्यागी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। श्मशान घाट में घटिया निर्माण के चलते छत गिर गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ था।

इस मामले में ठेकेदार, नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ठेकेदार फरार चल रहा था। आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई, करी दीर्घायु जीवन की कामना

इस केस में मुरादनगर नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनके खिलाफ धारा  304, 337, 338, 427, 409 के तहत मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया था।

पुलिस ने अपनी जांच में श्मशान घाट में छत बनाने वाले ठेकेदार, नगरपालिका के इंजीनियर और अफसरों को लापरवाह पाया था। हादसे के बाद की तस्वीरें और चश्मदीदों के बयानों से पता चलता है कि श्मशान घाट में लोगों को पानी और धूप से बचाने वाली छत मौत का कारण बन गई।

दोषी कोई भी हों, नेता, अफसर या ठेकेदार, जनता सब पर कार्रवाई चाहती है : संजय सिंह

बता दें कि रविवार को मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने के कारण 25 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट की छत भरभरा कर गिर गई।

Tags: 25 person killedcontractor arrestedCremation ground accidentcrime newsGaziabad News
Previous Post

मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई, करी दीर्घायु जीवन की कामना

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जाने अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

05/11/2025
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Next Post
petrol-diesel price

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जाने अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

murder

नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, 10 पर मुकदमा

25/09/2021
loudspeakers

602 मंदिरों और 265 मस्जिदों को पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

20/04/2022
These outfits are best for Eid

ईद के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक

30/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version