Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का निधन, CM योगी ने जताया दुख

CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

दैनिक अखबार तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का रविवार शाम निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। 85 वर्षीय कैलाश नाथ तरुणमित्र के संपादक आदर्श जी के पिता थे।

उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक समाचार पत्र तरुण मित्र के समूह सम्पादक कैलाश नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यूपी में दिखा ‘टेस्ट, ट्रीट और ट्रेस’ का असर, कम हुई कोरोना की रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्र मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चौधरी साहब जुझारू किसान नेता एवं समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनेता थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Exit mobile version