Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी ने ने ज्वालापुर विधानसभा को दी सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे। उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा के मानुबांस गांव में आयोजित किसान मेले में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने ज्वालापुर में लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, देश की उन्नति में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राज्य स्थापना दिवस को उनकी सरकार द्वारा एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए उनके द्वारा

लगातार जनसुनवाई, जनसभाएं और जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका निवारण भी किया जा रहा है।

कोरोना काल में खैरात नहीं बांटने की नीति सही साबित हुई : पीएम मोदी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं को बताया तो वहीं ज्वालापुर विधानसभा में भारी भीड़ जुटाकर सफल कार्यक्रम होने के बाद विधायक सुरेश राठौर गदगद नजर आये। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।

Exit mobile version