• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने घण्डियाल देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला  व भोले  महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी० मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा।  कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा।  तैला- अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य किया जायेगा।  हिन्डोला-मुडाला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण किया जायेगा। बांसकाटल मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। भांग्ला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा पसरखेत से पसरडांडा मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। घिघुङ मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा में पर्किंग का निर्माण किया जायेगा। आई0टी0आई रणाकोट के अवशेष भवन का निर्माण किया जायेगा। गजा पसरखेत से गौताचली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जायेगा।

बमणगांव-थन्यूल मोटर मार्ग का डामीरकरण किया जायेगा। सिलकणी से पजैगांव जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किया जायेगा।  नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चन्द्रभागा नदी के बांये तट पर ढालवाला बन्धे में फेन्सिंग निर्माण कार्य किया जायेगा। बेमुण्डा- पिपलेथ मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। रा० इ. कालेज नैचोली में भवन निर्माण कार्य किया जायेगा। घनसाली में शिव शक्ति ढोल संस्कृति संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिंग सेंटर का नाम शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम से रखा जायेगा। राजकीय इंटर कॉलेज जाजल का नाम शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला के नाम पर तथा राजकीय इंटर कॉलेज गजा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देहरादून से टिहरी के बीच 8 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद व प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए घण्डियाल देवता से प्रार्थना की।

इस अवसर पर माता मंगला ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला हेतु हंस फाउण्डेशन के माध्यम से 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की बात कही।

पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  : योगी

इस अवसर पर कृषि मंत्री  सुबोध उनियाल, विधायक देवप्रयाग  विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, जिलाधिकारी मती इवा आशीष वास्तव, एसएसपी सु तृप्ति भट्ट, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष  दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक  ओम गोपाल रावत, प्रमुख विकासखण्ड चम्बा शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर  राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष  विजय प्रकाश बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsuttrakahnd news
Previous Post

‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’  का शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Next Post

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है सफेद और चिपचिपा, तो फॉलो करें ये टिप्स

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें नियम

29/09/2025
broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

29/09/2025
The most attractive aspect of UPITS is the food court.
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘यूपी का स्वाद’ बेमिसाल, जायकों के संग उमड़ी भीड़

28/09/2025
Next Post

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Asim Munir

सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को मिली सुपर पावर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बढ़ाई जनता की टेंशन

09/05/2025
Bihar Board Result

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

12/05/2023
President Murmu

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें: राष्ट्रपति

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version