Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले गए हैं, अब यूपी के सीएम को बदलने की बारी : अखिलेश

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी(सपा) के सत्ता में लौटने का दावा करते हुये पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदलने की बारी है।

श्री यादव ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले गए हैं, इस तरह भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है,ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश की जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है, इसलिए 2022 में समाजवादी पार्टी (सपा)की सरकार बनने जा रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण सपा सांसद आजम खान हैं। उन्होने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी बड़े राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी। क्योंकि, इसका अनुभव अच्छा नहीं रहा है।

यूपी : बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की घोषित, मोदी और योगी सहित ये होंगे स्थाई सदस्य

पूर्व मुख्यमंत्री श्री खान के खिलाफ कथित बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही के विरोध में जन आक्रोश दर्ज कराने के लिए 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालने का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में हर हाल में ममता बनर्जी की सरकार बनने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों के बढ़ने, महिलाओं पर अत्याचार होने, सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार के कारण हर वर्ग का परेशान होना बताया।

Exit mobile version