Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास! माउंट एवरेस्ट फतह पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Chief Minister honored for conquering Mount Everest

Chief Minister honored for conquering Mount Everest

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी जिले की करसोग तहसील की रहने वाली रुचि ठाकुर के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।

रुचि ने 21 मई, 2026 को दुनिया की सर्वोच्च पर्वत चोटी एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सुक्खू ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प और साहस के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण उपलब्धियों से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

Exit mobile version