• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जारी संदेश में कहा कि दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना और सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

मुख्यमंत्री ने गोवर्द्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।

मुख्यमंत्री ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार और समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

संकल्प और निष्ठा का संदेश देता है दीपावली: प्रेमचंद

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दीपावली पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा यह पर्व संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है। हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए सतर्कता रखने का भी आह्वान किया है।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

भाजपा मुख्यालय में दीपोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर हुए शामिल

Next Post

दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र ने हरीश रावत को सौंपा गांधी जी का चरखा   

Writer D

Writer D

Related Posts

Corn Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

02/11/2025
kaju sabji
Main Slider

मेहमानों को सर्व करें काजू की सब्जी, सभी करेंगे आपकी तारीफ

02/11/2025
noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

02/11/2025
Besan Gatte
Main Slider

आज बनाएं ये स्पेशल राजस्थानी सब्जी, देखें रेसिपी

02/11/2025
Agarbatti
Main Slider

इस दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना खो जाएगा धन-वैभव

02/11/2025
Next Post

दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र ने हरीश रावत को सौंपा गांधी जी का चरखा   

यह भी पढ़ें

team india

टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान, जल्द होगा ऐलान

23/01/2022
bengal election

ममता बनर्जी को लगा शुरुआती झटका, शुभेन्दु अधिकारी आगे

02/05/2021

राज्यपाल आनंदीबेन ने दी दीपावली की बधाई, कहा – अच्छा कार्य करने का लें संकल्प

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version