Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रुड़की को दी करोड़ों रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की को करोड़ों रुपये की सौगात दी। उन्होंने नेहरू स्टेडियम से अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुड़की पहुंचे हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल में आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।

आधुनिक भारत के निर्माण में पंत का अहम योगदान : मुख्यमंत्री धामी

इसके बाद नन्द विहार कालोनी स्थित जीवन दीप आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज का आशर्वाद लिया। मुख्यमंत्री का नेहरू स्टेडियम में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के साथ भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।

Exit mobile version