Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर ने पुंछ में उत्तराखंड के दो जवानों की शहादत पर जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है।

Exit mobile version