Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर ने ट्यूलिप बल्ब की 7 प्रजातियों का किया रोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब की 7 प्रजातियों का रोपण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

प्रदेश में 69 हेड वार्डरों का हुआ प्रमोशन, डिप्टी जेलर के पद पर हुईं प्रोन्नति

मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की ओर से उपलब्ध कराए गए। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version