Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर ने रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ कर लगाई दौड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर पर भाजयुमो की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजित यह दौड़ घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक हुई। मुख्यमंत्री ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ में प्रतिभाग किया।

इस मौके पर विधायक खजनदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद रहे।

बाढ़ व बारिश से पीड़ित किसानों को सरकार ने दी फिर राहत

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद थे।

Exit mobile version