Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर ने आई.एफ.एस समीर की पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को डॉ. समीर सिन्हा आई.एफ.एस की ओर से रचित पुस्तक “सीमाओं के पार वन्यजीवों का व्यापार करना: दक्षिण एशिया में सीआईटीईएस को लागू करना” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक काफी गंभीर विषय पर आधारित है। आज के युग में वन्य जीव संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने के साथ ही वन्य उत्पादों, जड़ी बूटी एवं जानवरों की अवैध तस्करी एवं व्यापार पर रोक लगाने की सख्त आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन जागरूकता से तस्करी आदि में कमी लाई जा सकती है। प्रकृति से लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा तो संरक्षण भी बढ़ेगा तथा प्रकृति के अंधाधुन दोहन पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सीमांत प्रदेश है एवं प्रकृति ने हमें अपनी अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। हमारे त्यौहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं। हम सभी का फर्ज है की प्रकृति के संरक्षण के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास किया जाए।

फाइव स्टार रथ पर सवार होकर जनहितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद वर्धन, यूकोस्ट के महानिदेशक राजेंद्र डोभाल, अभिमन्यु गहलोत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version