Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इगास पर्व का घोषित किया अवकाश

उत्तरराखंड में चुनावी साल में सरकार सभी वर्गों को साधने के लिए राज्य के लोकप्रिय पर्व इगास पर अवकाश घोषित किया है। इससे पहले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम में आज इगास पर्व के लिए अवकाश की घोषणा कर दी। हालांकि इस दिन रविवार है। मुख्यमंत्री की घोषणा से भविष्य में इगास के अवकाश रहने का रास्ता खुल गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली में अपने ट्वीट के जरिए छुट्टी के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्योहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ा यह निर्णय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने हरिद्वार में गौशाला में मनाया गोपाष्टमी पर्व

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इगास बग्वाल पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है। उन्होंने कहा की देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इगास पर छुट्टी को अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यो तो होना चाहिए।

Exit mobile version