Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिको को बड़ी राहत देने का किया ऐलान

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिको को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उन्हें अब समूह ख के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उप्र लोक सेवा  अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा हुई संपन्न

असल में 1999 से सरकारी नौकरियों में समूह ग व समूह घ के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन समूह ख के पदों के लिए यह सुविधा नहीं थी। अब समूह  ख के पदों पर इसे लागू करने के लिए कार्मिक विभाग अधिनियम में बदलाव के लिए मसौदा तैयार करेगा। इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा।

Exit mobile version