Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए गिरिराज जी के दर्शन

मथुरा। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तरौली में जनसभा को संबोधित करने के बाद गोवर्धन स्थित हेलीपैड पर उतरकर सीधे गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंचे और गिरिराजजी के दर्शन कर मनौती मांगी।

मुख्यमंत्री ने कस्बा गोवर्धन के बाचेलाल मैदान में आयजित जनसभा में कहा कि गिरिराजजी के दर्शन करना बड़े ही सौभाग्य की बात है। उत्तर प्रदेश में राधे-रानी, गिरिराजजी और बिहारीजी की कृपा से कोरोना समाप्ति की ओर है। यह उन्हीं की कृपा है कि हम जीवन और जीविका बचाने में सफल रहे हैं।

आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की सरकार में दंगे होते हैं। भाजपा सरकार ने सभी माफिया पर बुलडोजर चलवा दिया। अब चुनाव में फिर दंगाई रेंग रहे हैं, हम भी कह रहे हैं कि मार्च में फिर से भाजपा सरकार बनेगी तो सभी की गर्मी शांत कर दी जाएगी।

पोलिंग टीम 80 साल से अधिक के लोगों के घरों पर देगी दस्तक

गोवर्धन के विकास को लेकर वर्तमान विधायक कारिन्दा सिंह ने बहुत कार्य किया। अब पार्टी ने मेघश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो दो लड़कों की जोड़ी है न, यह बहुत खराब जोड़ी है। जब दंगे हो रहे थे तब लखनऊ वाला लड़का मौन हो जाता था और दिल्ली वाला लड़का तब दिल्ली में बैठकर हंस रहा था। तब उसकी जाटों के प्रति संवेदना नहीं जागी।

Exit mobile version