Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती की दी बधाई

cm yogi

cm yogi wishes

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका।

इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

गुरु नानक जयन्ती पर बधाई देते हुये योगी ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।

यूपी चुनाव: BJP ने दिग्गजों को बनाया क्षेत्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों पर करेंगे निगरानी

उन्होने कार्तिक पूर्णिमा और गुरू पर्व पर सभी अनुष्ठान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये करने की अपील की है।

Exit mobile version