• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को मार गिरने वाले पुलिसकर्मियों समेत 21 को मुख्यमंत्री वीरता पदक

Writer D by Writer D
14/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Chief Minister's Gallantry Medal

Chief Minister's Gallantry Medal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक (Chief Minister’s Gallantry Medal) और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी विवेचना करने वाले अफसरों को भी ‘गृहमंत्री सम्मान’ दिया जाएगा। इसमें वो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी रहे अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था।

कानपुर का बिकरू कांड (Bikru Kand)

कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात को गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर गोलियों की बौछार हुई थी। इसमें डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश को हिला दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया और विकास दुबे समेत गैंग के आधा दर्जन बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया।

साथ ही दर्जनों आरोपियों को जेल भेजा गया। एनकाउंटर में विकास दुबे का भतीजा अमर दुबे (Amar Dubey) भी मारा गया था। जिसको अंजाम देने वाली टीम को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि सम्मानित किये जाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में हमीरपुर के चार पुलिसकर्मियों के भी नाम हैं। इन्होंने गैंगस्टर विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे का एनकाउंटर किया था। इनके नाम इस प्रकर हैं- निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, आरक्षी पंकज कुमार व कप्तान सिंह।

‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से 140 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

इसके अलावा एसटीएफ के आरक्षी विकास कुमार उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह चौहान अजय कुमार चौधरी आरक्षी हरिओम सिंह के नाम भी चयनित किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विवेचना के लिए यूपी के दस पुलिस अफसर ‘गृहमंत्री सम्मान’ के पदक से सम्मानित किए जाएंगे। जिसमें गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले आतंकी मुर्तजा के विरुद्ध मुकदमे की विवेचना करने वाले एटीएस के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा तथा उप निरीक्षक अरविंद कुमार के नाम भी शामिल हैं।

Tags: Chief Minister's Gallantry Medalgallantry awardIndependence DayLucknow Newsup police
Previous Post

भारी बारिश से शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, 9 शव निकाले गए

Next Post

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Fierce fire in medical store

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं जलकर राख

यह भी पढ़ें

Kissan yatra

अन्नदाताओं के समर्थन में सपा की किसान यात्रायें पांचवें दिन भी जारी

11/12/2020
Nails

नाखून बनाते है हाथों को खूबसूरत, ऐसे दें शेप

19/02/2026
Ajay Devgn

फिल्म में ‘सुपरविलेन’ के किरदार मे जल्द नजर आएंगे अजय देवगन

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version