लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को आतंक, गुंडाराज, दंगाराज का पर्याय बताया है।
उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए बोटी-बोटी करने वालों का भी सपा में स्वागत किया जा रहा है। सपा का मतलब ही गुंडाराज और भ्रष्टाचार है। सपा द्वारा इमरान मसूद जैसे लोगों को शामिल किया जाना ऐसे ही लोगों को एकजुट करना है जो समाज और उत्तर प्रदेश के दुश्मन हैं।
ये प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था के लिए बड़े ब्रेकर हैं। ये कुछ भी करके सत्ता में आने की फिराक में हैं लेकिन प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से दूर रखने का मन बना चुकी है।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ एक पूर्वनियोजित खूनी साजिश थी : योगी
प्रधान ने तंज कसते हुये कहा “ ‘माफ़ियाओं के मुखिया’ जान लें, नहीं आ रहे आप बाईस में, कोशिश कर के देखें सत्ताईस में।”