उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने छह साल के बच्चे की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार गुन्नौर इलाके में जगन्नाथपुर निवासी राकेश का छह साल का बेटा अरूण बुधवार को
सड़क पर जा रहा था। उसी दौरान वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक ने समय अरूण को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।