Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे

cm dhami

cm dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त कर उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल और मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

सुपुर्द-ए-खाक हुए अतीक-अशरफ अहमद, बेटे-बेटियों ने दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर,उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। मेहनत करने वालों को सफलता निश्चित ही मिलती है।

Exit mobile version