Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

China : चंद्रमा से सैंपल लेकर लौटा चीनी अंतरिक्ष यान, बड़ी समक्ष

china moon

china moon

बीजिंग। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह अंतरिक्षयान बुधवार को सफलतापूर्वक धरती पर लौटा था। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, चंद्रमा की सतह से लाए गए नमूनों को रिसर्च टीमों को सौंप दिया गया है। वैज्ञानिक नमूनों को लेकर शोध और विश्लेषण करेंगे। चीन ने चंद्रमा की सतह से पहली बार नमूने एकत्र किए हैं।

United States : अमेरिका के सरकारी नेटवर्क में हैकर्स की पैठ मजबूत

चांग ई-5 प्रोब मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार देर रात उतरा था। यह यान गत एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था। उसने चांद की सतह में करीब दो मीटर छेद कर नमूने एकत्र किए थे। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षो में पहली बार किया गया। चांग ई-5 चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। इससे पहले भेजा गया चांग ई-4 चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।

Exit mobile version