Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चांद पर चीन ने फहराया झंडा, ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना

चांद पर चीन ने फहराया झंडा China hoisted the flag on the moon

चांद पर चीन ने फहराया झंडा

नई दिल्ली। अमेरिका के बाद चीन चंद्रमा पर अपना झंडा फहरा दिया है। ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। अमेरिका ने लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर अपना झंडा फहरा चुका था। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने चंद्रमा पर फहराए गए। अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांग-5 स्पेसक्रॉफ्ट से लिया गया है।

चीनी मीडिया ने कहा कि देश के एयरोस्पेस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब चंद्रमा पर पांच सितारा वाले लाल राष्ट्रीय ध्वज को चंद्रमा पर फहराया है। चांग-5 चंद्रमा पर सफलतापूर्व उतरने वाला तीसरा चीनी अंतरिक्ष यान है और वहां से टेक ऑफ करने वाला पहला। यह बीजिंग के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

सावधान : उत्तर प्रदेश में बीते साल 4,177 लोग गंवा चुके हैं जान

चीन के इस अतंरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आ सकती है। खासकर उसकी मिट्डी और चट्टान के नमूनों से चंद्रमा की उत्पत्ति, भूगर्भीय विकास और ज्वालामुखी से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। स्पेस प्रोब का 16 दिसंबर को इनर मंगोलिया में उतरने में उम्मीद है। वहां से, नमूनों को विश्लेषण के लिए विशेष प्रयोगशालाओं में पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि चांद पर झंडों को फहराने की परंपरा संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शुरू की गई थी। अमेरिका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था। 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान पांच और अमेरिकी झंडे सतह पर लगाए गए।

Exit mobile version